Description
पृथ्वी के नायकों सुपर कमांडो ध्रुव और वंडरमैन परमाणु ने किया ब्रह्माण्ड संहिता का उलंघन! इसके परिणाम स्वरुप पृथ्वी की सम्पूर्ण आबादी ब्रह्माण्ड के विभिन्न ग्रहों पर स्थानांतरित हो गयी! सभी जीवित प्राणियों से खाली हो चुकी है पृथ्वी! इनकी इस भूल ने सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के अन्य ग्रहों को भी विनाश के द्वार पर ला कर खडा कर दिया है! अब इन्हें इस भूल की सजा देने के लिए एकजुट हो रहे हैं विभिन्न ग्रहों के ब्रह्माण्ड योद्धा! क्या पृथ्वी की महानायक सुधार पायेंगे अपनी भूल या फिर हो कर रहेगा ब्रह्माण्ड विस्मरण!